Saturday, June 20, 2026
Hometrendingलालगढ़ स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूर्ण,...

लालगढ़ स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूर्ण, यात्री सुविधा में होगी बढ़ोतरी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लालगढ़ स्टेशन का पुनर्विकास कार्य चल रहा है। शुक्रवार को लालगढ़ स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण हुआ। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 एवं 02 के बीच 25 मीटर लम्बे 11 गर्डरों की सफलतापूर्वक लांचिंग की गई। इस 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण होने पर यात्री सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

उल्लेखनीय है अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत  लालगढ़ स्टेशन पर 18.85 करोड़ की लागत से पुनर्विकास का कार्य हो रहा है। स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर  सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्यकरण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स  का कार्य अंतिम चरण में है और लगभग 97 प्रतिशत से अधिक  कार्य हो चुका है।

स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार अत्यन्त आकर्षक बनाया गया है। इसमें स्थानीय कला एवं संस्कृति का समावेश किया गया है।सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाये गए हैं। स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्य तथा हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाये गए हैं।

आज गर्डर लॉन्चिंग के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण अमन अग्रवाल, सहायक मंडल अभियंता सुधीर राव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स रामकुमार सोरड़, जे ई वर्क्स नवीन कुमार लाम्बा सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!