Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में सियासी संकट के बीच गहलोत आज रवाना होंगे दिल्‍ली, अध्‍यक्ष...

राजस्‍थान में सियासी संकट के बीच गहलोत आज रवाना होंगे दिल्‍ली, अध्‍यक्ष के लिए दिग्विजय-पवन की एंट्री…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली/जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में चल रहे सियासी संग्राम के बीच मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम दिल्‍ली जा रहे हैं। उनकी सोनिया गांधी से कब मुलाकात होगी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। अलबत्‍ता, पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट अब भी दिल्‍ली में ही डटे हुए है। उन्‍होंने रविवार शाम से शुरू हुए सियासी घटनाक्रम के बाद से चुप्‍पी साध रखी है।

इधर, सीएम गहलोत ने आज विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री शांति धारीवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की। यह जानकारी देते हुए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया को बताया कि गहलोत इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। वहीं, अध्यक्ष पद पर नॉमिनेशन के सवाल पर प्रताप ने कहा कि नामांकन वे भरेंगे या नहीं, इसकी जानकारी केवल मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व को है। उन्‍होंने बताया कि मुख्यमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे दिल्ली जाएंगे। अध्यक्ष पद पर नॉमिनेशन के सवाल पर मंत्री खाचरियावास ने कहा कि नामांकन वे भरेंगे या नहीं, इसकी जानकारी केवल मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व को है।

आपको बता दें कि राजस्थान में सीएम पद पर शुरू हुए विवाद के बाद अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से बाहर माने जा रहे थे, लेकिन मंगलवार रात से फिर उनकी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि एक बार फिर दिग्विजय सिंह का नाम इस पद के लिए चल पड़ा है, भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर वे दिल्ली जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वे अध्यक्ष के लिए नामांकन कर सकते हैं।

आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर 30 सितंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। अब तक कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से केवल शशि थरूर और कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ही नॉमिनेशन फॉर्म लेकर गए हैं। पवन बंसल खुद नॉमिनेशन भरने से मना कर चुके हैं। बताया जाता है कि बंसल ने हाईकमान के नेताओं के इशारे पर ही नॉमिनेशन फॉर्म लेकर रखा है, ऐसे में कोई नया नाम सामने आ सकता है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!