






बीकानेर Abhayindia.com भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में बतौर सदस्य शामिल करने पर कार्यकर्त्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। इसी क्रम में भाजपा पुराना शहर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने गहलोत के निवास पहुंचकर उनका मार्ल्यापण व शॉल ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल हर्ष, आशा आचार्य, शिवकुमार पांडिया, प्रदीप उपाध्याय, कैलाश पारीक, अशोक तिवाडी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी का मैंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया है। इसमें मेरी सबसे बडी ताकत कार्यकर्त्ता ही रहे है। आगे भी इन्हीं के सहयोग से पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कमी बाकी नहीं रखेंगे। इससे पहले शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड, पूर्व महापौर राजेन्द्र पंवार, श्याम सिंह हाडला सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी गहलोत का स्वागत किया था।


