Hometrendingगहलोत सरकार के ये मंत्री अफसरों पर भड़के, बोले- ये कंपनियां हमारी...

गहलोत सरकार के ये मंत्री अफसरों पर भड़के, बोले- ये कंपनियां हमारी घर जंवाई नहीं…

जयपुर abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास सोमवार को जिला कलक्ट्रेट में विभागीय समीक्षा बैठक में कचरा संग्रहण का कार्य कर रही बीवीजी कंपनी की लगातार शिकायतों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि कंपनी हमारी घर जंवाई नहीं लगती, यदि उसे पैसा लेना है तो काम करना होगा। बैठक में उन्‍होंने पुलिस को नसीहत दी कि पुलिस थानों ने लोगों से अच्छा व्यवहार हो। बैठक में मंत्री खाचरियावास सहित विधायक रफीक खान, मुख्य सचेतक महेश जोशी भी शामिल हुए।

बेसिक सीनियर सैकंडरी स्कूल बीकानेर
बेसिक सीनियर सैकंडरी स्कूल बीकानेर

बैठक में बिजली, पानी, निगम और जेडीए विभाग जनप्रतिनिधियों के टारगेट पर रहे। मंत्री, विधायकों ने बिजली, पानी सहित अन्य विभागों की लगातार आ रही शिकायतों पर अफसरों की खिचाई की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने साफ और स्पष्ट हिदायत देते हुए अफसरों से कहा कि वे अपने सिस्टम को सुधार लें क्योंकि समाधान नहीं होने के कारण जनता परेशान हो रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कोई बहाना नहीं चलेगा काम करना होगा। सुबह करीब साढे ग्यारह बजे बैठक हुई, दो घंटे तक चली। इस दौरान अफसरों ने जब बजट की बात कही तो सभी ने चुप्पी साध ली।

मानसून अलर्ट : 22 को दस्‍तक देगा, 1 को ऐसे कवर करेगा पूरा राजस्‍थान…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular