Wednesday, April 24, 2024
Hometrendingपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर में, ऐसे साधेंगे समीकरण

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर में, ऐसे साधेंगे समीकरण

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज़)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर आ सकते हैँ। सूत्रों के मुताबिक गहलोत बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के लोगों का संबोधित कर सकते हैं। बीकानेर पूर्व और पश्चिम के प्रत्याशियों के लिए गहोत बीकानेर आ रहे है। बताया जा रहा है जनसभा के बाद गहलोत बीकानेर कांग्रेस नेताओ के साथ एक बैठक लेंगे।

शनिवार को गंगानगर में राहुल गांधी का कार्यक्रम है, जिसमें अशोक गहलोत भी रहेंगे। बीकानेर के कांग्रेस नेता गंगानगर से लौटते वक्त गहलोत को बीकानेर लाने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में अशोक गहलोत का काफी क्रेज है। उनका बीकानेर में कार्यक्रम 28 नवंबर को तय होते होते रह गया।

ऐसा माना जा रहा है कि यशपाल गहलोत के टिकट कटने की घटना से उपजे माली समाज के आक्रोश को देखते हुए उनका दौरा टाला गया था। बीकानेर के कांग्रेसी नेता यह समझाने में लगे हैं कि अब ऐसी कोई बात नहीं है।

गंगानगर के कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से वापस लौटते वक्त वह बीकानेर आ रहे हैं। यह जनसभा गंगाशहर के चौरडिय़ा चौक में होने वाली है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के अनुसार गंगाशहर में शाम 7 बजे बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की और से आमसभा है जिसको अशोक गहलोत संबोधित करेंगे।  पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।

लूनकरणसर विधानसभा सीट : वर्ष 1952 से 2013 तक निर्वाचित विधायक, देखें सूची

बीकानेर विधानसभा सीट : 1952 से अब तक निर्वाचित विधायक, देखें सूची

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular