Monday, May 20, 2024
Hometrendingडेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर गहलोत सरकार अलर्ट मोड पर, आज...

डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर गहलोत सरकार अलर्ट मोड पर, आज समीक्षा…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर गहलोत सरकार अब अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। इस लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार चिकित्सा विशेषज्ञों साथ समीक्षा बैठकें लेकर चर्चा कर रहे हैं। मंगलवार को मौसम बीमारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री आवास पर हो रही समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा विशेषज्ञों के साथ डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियों की रोकथाम और बचाव को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर राजस्थान को डेंगू मुक्त करने के लिए 20 अक्टूबर से 3 नवंबर तक डेंगू मुक्त अभियान शुरू किया था। राजस्थान में डेंगू मुक्त अभियान का आज अंतिम दिन है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से मौसमी बीमारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक सावा 18 को

बीकानेर। बीकानेर में पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक सावा 18 फरवरी 2022 को होगा। दशहरा के दिन सावा तिथि के शोधन के बाद परम्परा अनुसार धनतेरस के दिन सावा के अवसर पर होने वाले यज्ञोपवित संस्कार और सामूहिक सावे के मांगलिक कार्यक्रमों की घोषणा की गई। रघुनाथसर कुआ क्षेत्र स्थित मानेश्वर महादेव मंदिर में समाज के पंडितो, ज्योतिषाचार्यों, गणितज्ञों और विद्वान पंडितों के मध्य हुए शास्त्रार्थ के बाद सावे के मांगलिक कार्यक्रम घोषित किए गए। इस अवसर पर हुए समारोह में पूर्व बीकानेर राज परिवार की ओर से प्रतिनिधि के रूप में विधायक सिद्धि कुमारी मौजूद रहीं। उन्होंने पुष्करणा सावा आयोजन के लिए परम्परा अनुसार सावा आयोजन की अनुमति का पत्र कीकाणी लालाणी व्यास पुष्करणा समाज सावा समिति के पदाधिकारियों को सौंपा। अध्यक्षता एस. एन. व्यास ने की। परम्परा अनुसार चौथाणी ओझा परिवार की ओर से पंडित सुशील ओझा ने सावा मांगलिक कार्यक्रमों की घोषणा की।

पुष्करणा सावा थापन से पहले मंगलवार शाम को लालाणी व्यास चौक से शोभायात्रा निकाली गई। बीकानेर राजपरिवार के बैण्ड ने मधुर स्वर लहरिया बिखेरी। शोभायात्रा कीकाणी व्यास चौक, मूंधड़ा चौक, दम्माणी चौक, पुगलिया गली होते मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। सावा थापन के अवसर पर पंडित जुगल किशोर ओझा, पंडित अशोक कुमार ओझा, पंडित राजेन्द्र किराडू, विधायक सिद्धि कुमारी का सावा समिति की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर नारायण दास व्यास, मक्खन लाल व्यास, ब्रजेश्वर लाल व्यास, कानू लाल, बालकिशन, गोपाल व्यास, कृष्णा व्यास, रिखबदास बोड़ा, विजय आचार्य, जेठानंद व्यास, सुरेन्द्र व्यास, अरविन्द व्यास, आनन्द जोशी, बालकिशन, बल्लभ व्यास सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शास्त्रार्थ में पुजारी बाबा, राजेन्द्र किराडू, अशोक कुमार ओझा, सुशील किराडू, सुशील ओझा, विमल किराडू, मुरलीधर पुरोहित, सीन किराडू, महेश ओझा, नारायण किराडू, दुर्गादास किराडू, श्याम सुंदर बोड़ा आदि मौजूद रहे।

विवाह मांगलिक कार्यक्रम

हाथधान (व्यास कन्या) : 14 फरवरी

हाथधान (सर्वत्र कन्या) : 16 फरवरी

सर्वत्र मातृका स्थापना व गणेश परिक्रमा : 17 फरवरी

सामूहिक विवाह : 18 फरवरी (गोधूली वेला)

बरी व गुड्डी : 21 फरवरी

यज्ञोपवित संस्कार मांगलिक कार्यक्रम

यज्ञोपवित : गुरु बालक

हाथधान : 4 फरवरी

मातृका स्थापना व गणेश परिक्रमा : 5 फरवरी

यज्ञोपवित संस्कार : 6 फरवरी

यज्ञोपवित : व्यास बालक

हाथधान : 5 फरवरी

मातृका स्थापना व गणेश परिक्रमा : 6 फरवरी

यज्ञोपवित संस्कार : 7 फरवरी

यज्ञोपवित : सर्वत्र बालक

हाथधान : 8 फरवरी

मातृका स्थापना व गणेश परिक्रमा : 9 फरवरी

यज्ञोपवित संस्कार : 10 फरवरी

यज्ञोपवित : सर्वत्र बालक

हाथधान : 16 फरवरी

मातृका स्थापना व गणेश परिक्रमा : 17 फरवरी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular