Hometrendingगहलोत सरकार के मंत्री बोले- वसुंधरा तानाशाह, ... इसलिए बिल में घुस...

गहलोत सरकार के मंत्री बोले- वसुंधरा तानाशाह, … इसलिए बिल में घुस गए कटारिया

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में लोकसभा चुनाव की गर्मी अब अपने भीषण दौर पर है। प्रमुख पार्टियों के नेता परस्‍पर एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं गंवा रहे। इस बीच गहलोत सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। खाचरियावास ने वसुंधरा राजे को तानाशाह बताते हुए कहा कि घनश्याम तिवाड़ी ने जब संघर्ष किया तो गुलाबचंद कटारिया ने उनका साथ नहीं दिया,  बल्कि वे बिल में घुस गए।

आपको बता दें कि खाचरियावास ने यह बयान राजधानी के श्यामनगर में भारत वाहिनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और तिवाड़ी के समर्थकों के कांग्रेस में शामिल होने पर आयोजित कार्यक्रम में दिया। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि  मनमोहन सिंह बोलते नहीं थे, लेकिन काम करते थे, मोदी बोलते ही बोलते हैं, लेकिन कोई काम नहीं किया।

इस दौरान खाचरियावास ने कहा कि घनश्याम तिवाड़ी ने वसुंधरा राजे की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया, गुलाबचंद कटारिया को तिवाड़ी का साथ देना चाहिए था, लेकिन कटारिया बिल में घुस गए। उन्होंने कहा कि देश के वोटर के साथ एक दिक्‍कत है, वोटर कहता है कि नेता ईमानदार होना चाहिए, लेकिन वोटर को भी ईमानदार होना चाहिए।

कांग्रेस में शामिल हुए आरएसएस कार्यकर्ता, तिवाड़ी बोले पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हुए शामिल

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular