Hometrendingबजट सत्र की तैयारी में गहलोत सरकार, 15 फरवरी तक आ सकता...

बजट सत्र की तैयारी में गहलोत सरकार, 15 फरवरी तक आ सकता है…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के पहले सप्ताह में बुलाया जा सकता है। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत अपना चौथा बजट भी इसी सत्र में पेश करेंगे।

आपको बता दें कि छठे सत्र का सत्रावसान गत 30 सितंबर को हुआ था। अब नए सिरे से सत्र को आहूत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बजट 15 फरवरी तक आ सकता हैं। इसके लिए तैयारी करने के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है। बजट सत्र को लेकर सरकार ने अलग–अलग वर्गो से सुझाव भी लेने शुरु कर दिए है। बीते दिनों वित्त विभाग ने आम जन से सुझाव मांगे थे। इसके साथ ही बजट परामर्शदात्री समिति की बैठकें भी शुरु हो चुकी है। मुख्‍यमंत्री गहलोत बजट को लेकर सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के साथ बैठकें करेंगे और उनसे राय लेंगे।

बताया जा रहा है कि विधानसभा का ये सत्र लंबा चलेगा। इसमें 25 के करीब बैठकें हो सकती है।सरकार इसमें जरूरी विधेयक पेश करेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा भी कराई जाएगी।इधर, कांग्रेस सरकार ने दावा किया हैं कि तीन साल के कार्यकाल में जनघोषणा पत्र के 70 फीसदी वादे पूरे हो चुके है।

पूर्व मंत्री भाटी ने एक बार फिर चढ़ाई बांहें, अबकी बार दी धरने के अलावा भूख हड़ताल की चेतावनी…

तलवारबाजी-फायरिंग के मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, दुकान को किया…

राजस्‍थान : 8 दिन में 8 गुना बढ़ गए कोरोना के एक्टिव केस, सबसे ज्‍यादा जयपुर में, बीकानेर में…

 

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular