Thursday, March 28, 2024
Hometrending...तो गहलोत लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव, पायलट ने दिए ये...

…तो गहलोत लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव, पायलट ने दिए ये संकेत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इस बार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतार सकती हैं। गहलोत के टोंक-सवाईमाधोपुर से दावेदारी रही है। इस बीच वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि वैभव लम्बे समय से सक्रिय हैं। उन्हें आगे आने का मौका मिलना चाहिए, जिससे पार्टी और मजबूत होगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनावी रणनीति के तहत सभी बड़े नेताओं की राय लेने के बाद जिताऊ नामों का पैनल तैयार कर पार्टी नेतृत्व को भेजा जाएगा। सभी लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा मंगलवार से शुरू की जाएगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अपने निवास पर पत्रकारों को दी।

पायलट ने कहा कि भाजपा खेमे में खलबली मची है। एनडीए गत पांच वर्ष में लगातार कमजोर हुआ है। 8 से 10 सहयोगी दल एनडीए का साथ छोड़कर जा चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपीए की केन्द्र में अगली सरकार बनने जा रही है। तीन राज्यों में चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश में लोकसभा की दो सीट उप चुनाव में जीत चुके हैं। शेष 23 सीटों पर भी इस बार जीत दर्ज कराएंगे।

पायलट ने विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारे जाने के सवाल पर कहा कि समय आने पर निर्णय किया जाएगा। पायलट ने कहा कि यूपी में कांग्रेस सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस वहां कमजोर नहीं है। 2009 के लोकसभा चुनाव में 22 से ज्यादा सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। भाजपा को एक मात्र कांग्रेस ही हरा सकती है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनते ही जनहित में कदम उठाए हैं, यह जनता देख चुकी है। हाल ही जयपुर में किसान रैली में आए राहुल गांधी ने किसानों के प्रति बात रखी थी। कांग्रेस की नीति और नीयत भी यही है।

गहलोत सरकार को चेतावनी, यदि ये बदलाव कर दिए तो भाजपा करेगी जनआंदोलन

शिक्षा हाई स्कूल के ‘युवरंग’ में विद्यार्थियों ने साकार किए संस्कृति के कई रंग

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular