Friday, May 15, 2026
Hometrending'गौरव गाथा' माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह का हुआ आगाज

‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह का हुआ आगाज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com माली सैनी समाज बीकानेर की ओर से तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह का आगाज शुक्रवार को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में हुआ। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि समारोह में बांदीकुई विधायक भागचन्द सैनी का मुख्य आतिथ्य रहा। उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, बीसूका चूरू अध्यक्ष आशाराम सैनी, कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण पंवार, कालूराम भाटी, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद गढ़वाल का विशिष्ट आतिथ्य रहा। तीन दिवसीय “गौरव गाथा” माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह के प्रथम दिन योगी शिवसत्यनाथ महाराज एवं श्यामसुंदरदास महाराज का सान्निध्य रहा।

अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ तथा समाज के बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक भागचन्द सैनी ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं एवं समाजरत्नों का सम्मान करना समृद्ध समाज की पहचान है। हम सभी सामाजिक बंधुओं का दायित्व है कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें मंच प्रदान करें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी ने कहा कि तीन दिवसीय गौरव गाथा माली सैनी समाज रत्न समारोह समाज में प्रेरणा बने तथा शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में भी समाज एकजुटता के साथ कार्य करे तो निश्चित रूप से समाज और भी सुदृढ़ बनेगा। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने भी प्रेरक उद्बोधन से प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया। प्रथम दिवस समाजसेवा रत्न सम्मान प्रदान किए गए तथा दिवंगत समाजसेवियों का भी स्मरण कर उनके परिजनों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेघराज टाक, नंदकिशोर गहलोत एवं राघव सोलंकी द्वारा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!