









बीकानेर Abhayindia.com गौड़ सभा कार्यकारिणी की बैठक आज गौड़ भवन में रखी गई। बैठक में अध्यक्ष वाई. के. शर्मा ने बताया कि आगामी 3 अगस्त को समाज की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
शर्मा ने बताया की शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, देवस्थान बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एसडी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा तथा बीकानेर के आसपास के सभी तहसीलों के गौड़ ब्राह्मण समाज के लोग कार्यक्रम में रहेंगे। बैठक में कार्यकरिणी के सभी सदस्यों के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद गौड़, सरंक्षक अजय गौड़, ओपी शर्मा, गंगाधर चौमाल, महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद गौड़, युवा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष तरुण शर्मा उपस्थित रहे।
















