Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर-सूरतगढ़ रेलखंड के फाटक संख्या 126 पर होगा अनुरक्षण कार्य, वाहनों के...

बीकानेर-सूरतगढ़ रेलखंड के फाटक संख्या 126 पर होगा अनुरक्षण कार्य, वाहनों के आवागमन के लिए रहेगा पूर्णतया बंद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेल मंडल के बीकानेर-सूरतगढ़ खंड पर OHE मास्ट 244/13-14 पर स्थित फाटक संख्या 126 (लूनकरणसर) अनुरक्षण कार्य के लिए दिनांक 27.02.26 को रात्रि 9:00 बजे से दिनांक 28.02.26 को रात्रि 9:00 बजे तक वाहनों एवं आमजन के आवागमन केि लिए पूर्णतया बंद रहेगा।

बीकानेर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग समपार संख्या OHE मास्ट 243/11-12 पर स्थित समपार फाटक संख्या 125 का प्रयोग करें और OHE मास्ट 243/11-12 पर स्थित RUB संख्या 92B का प्रयोग करें। आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि के दौरान आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!