Saturday, April 25, 2026
Hometrendingलूनकरणसर में गरजी राजे.....जनता महाराजा, मैं महारानी नहीं, सेवादारनी

लूनकरणसर में गरजी राजे…..जनता महाराजा, मैं महारानी नहीं, सेवादारनी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नापासर में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजे ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। राजे ने कहा कांग्रेस बौखला गई है। 55 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और हमसे 5 सालों का हिसाब मांग रहे है। उन्होंने कांग्रेस के महारानी बताने के आरोप का जवाब देते हुए खुद को सेवादारनी बताया, साथ ही कहा की लोकतंत्र में जनता ही महाराजा होते हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुमित गोदारा ने कहा कि वसुंधरा राजे के आशीर्वाद से लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए। अब समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी को लूणकरणसर में और राजस्थान में विजयश्री प्राप्त कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए। सभा में इतिहास गौड़, शंकर गोदारा, सोनू शर्मा सहित एक दर्जन पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सभा में जिला अध्यक्ष सहीराम दुसाद, नापासर सरपंच चंपा लाल ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथ मूंड, देहात जिला उपाध्यक्ष चंपालाल गेदर, डूंगरगढ़ के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन रामेश्वर पारीक, अखिल सारस्वत कुंडिया समाज अग्रणी महासमिति राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण तावनिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य रूपा राम गोयल, महिला मोर्चा की मीना आसोपा, भाजपा नेता जुगल किशोर तावनिया, जामसर सरपंच सफी मोहम्मद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामधन कस्वां सहित पार्टी के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

राहुल गांधी ने पुष्कर में पूजा के दौरान बताया अपना ये गोत्र…

सीएम के काफिले के सामने लगे गहलोत जिंदाबाद के नारे, सीएम ने कहा…, देखें वीडियो

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!