Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में गणेशोत्‍सव : 175 साल पहले स्‍थापित मूर्ति का दस दिन...

बीकानेर में गणेशोत्‍सव : 175 साल पहले स्‍थापित मूर्ति का दस दिन होगा विशेष पूजन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साले की होली चौक स्थित स्‍व. पंडित गिरधर लाल किराडू के घर में गणेशोत्‍सव की धूम मची है। आयोजन से जुडे इंद्र नारायण किराडू ने बताया कि यहां स्‍थापित श्रीगणेश भगवान की यह मूर्ति लगभग 175 साल पुरानी है। पूर्वज बताते थे कि इक्कीसिया गणेश जी की मूर्ति से पहले ये मूर्ति बनाई गई थी। फिर कुछ परिवर्तन करके इक्कीसिया गणेशजी की मूर्ति बनाई गई।

उन्‍होंने बताया कि इस मूर्ति के साथ गणेश स्रोत की एक हस्त लिखित पुस्तक भी है वो भी लगभग इतनी ही पुरानी है जो संभवत: पंडित कस्तूर चंद किराडू या गणपत किराडू द्वारा लिखी हुई है। उन्‍होंने बताया कि गणेशोत्‍सव के अवसर पर आज भगवान गणेश का कृत्रिम लाइट से शृंगार किया गया। नगेंद्र किराडू ने बताया कि यहां मूर्ति की दस दिन तक पूजा अर्चना की जाती है और फिर अनंत चतुर्दशी के दिन पुनः मंदिर में स्थापित कर दी जाती है। गायत्री देवी किराडू ने बताया कि इस मूर्ति का पंचामृत से स्नान करा कर फिर दस दिन तक पूजा अर्चना की जाती है। इस कार्य में घर के लगभग सभी सदस्य तन मन धन से समर्पित होकर गजानंद भगवान का उत्सव मनाते हैं। इसमें डॉ. ज्योति बाला, प्रीती बाला, कोमल, सीमा, प्रिया का विशेष सहयोग रहता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!