







बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में दीपावली पर इस पर भी जुए का जोर चल रहा है। शहर के कई क्षेत्रों में “शगुन” के बहाने जुएबाजी का दौर पिछले कुछ दिनों से तेज हो गया है। इस बीच, गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को दबोच कर उनके कब्जे से 43 हजार रुपए बरामद किए है। एक जुआरी पास 71 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि मंगलम सिटी के फ़्लैट नंबर 742 में जुआ खेला जा रहा है। इस पर एसएचओ मोनिका के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई तो मौक़े से छह जुआरियों को पकड़ा गया जिनके जिनके क़ब्ज़े से 43000 रुपया व एक जुआरी ओमप्रकाश लखारा के क़ब्ज़े से 71 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई जिस पर ओमप्रकाश लखारा व अन्य पाँच जुआरियों के विरुद्ध संगठित अपराध के तहत जुआ खेलने पर अपराध धारा 3/4 आरपीजीओ और 112 बीएनएस व ओमप्रकाश लखारा के क़ब्ज़ा से अफ़ीम बरामद होने पर अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस धारा में गिरफ़्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र विशेष टीमों का गठन कर जुआरियों पर बीएनएस के नवीनतम प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


