Thursday, April 25, 2024
Homeराजस्थानगहलोत का हैरान करने वाला बयान, कहा-मेरे आलोचक को टिकट मिले तो...

गहलोत का हैरान करने वाला बयान, कहा-मेरे आलोचक को टिकट मिले तो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जोधपुर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टिकट बंटने से पहले अपने गृह नगर जोधपुर के दो दिन के दौरान एक हैरान करने वाला बयान दिया है। गहलोत ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी में मेरे आलोचक को टिकट मिले, तो उसे भी जिताओ। गहलोत ने ये भी कहा कि अब पद उनके लिए प्राथमिकता नहीं है।

गहलोत ने आज दूसरे दिन जोधपुर जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जोधपुर पंहुचे गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। साथ ही कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधने की कोशिश भी की। गहलोत ने कहा कि अब पद उनके लिए प्राथमिकता नहीं रही। कांग्रेस पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया। 1980 में पहली बार चुनाव जीता, 10 साल सीएम रहा। मेरी कोशिश है कि कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद रहे।

गौरतलब है कि प्रदेश की सियासत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और अशोक गहलोत दो बड़े चेहरे हैं। गुटबाजी से बचने के लिए गहलोत ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि एक सीट पर एक ही टिकट होगा, इसलिए बड़प्पन दिखाते हुए जिसे टिकट मिले उसके साथ लग जाएं. अगर पार्टी में मेरे आलोचक को भी टिकट मिले तो उसे भी जीत दिलानी है।

आपको बता दें कि गहलोत के दो दिन के जोधपुर दौरे को यूं तो दीवाली मिलन का नाम दिया गया था, लेकिन इसका असल मकसद टिकट बांटने से पहले कार्यकर्ताओं का मन टटोलना था। जोधपुर जिले में 10 विधानसभा सीटें हैं। इनमें तीन शहर और सात देहात क्षेत्र की सीटें हैं।

9 तक फाइनल हो जाएंगे उम्मीदवारों के नाम, 11 से जारी होगी सूचियां

मुस्लिम लड़के-हिंदू लड़की की मोहब्बत दिखाकर मुश्किल में पड़ी फिल्म ‘केदारनाथ’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular