








बीकानेर Abhayindia.com एन. डी. मॉडर्न सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को फ्रूट्स डे मनाया गया। इस अवसर पर स्टूडेंटस को फलों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। शाला सचिव संतोष व्यास ने कहा कि फल हमारे लिए बहुत उपयोगी है। इनमें विटामिन और खनिज होते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक साबित होते हैं। इस अवसर पर कक्षा को विशेष रूप से सजाया गया। शाला सचिव ने बच्चों को फल बांटे और सभी का आभार जताया।


