Hometrendingअन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2023) पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपए का वित्तीय भार अनुमानित है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular