Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर में नि:शुल्क रोबोटिक घुटना जांच एवं परामर्श शिविर 18 को, डॉ....

बीकानेर में नि:शुल्क रोबोटिक घुटना जांच एवं परामर्श शिविर 18 को, डॉ. यादव देंगे सेवाएं

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में समाजसेवा की भावना के अंतर्गत नि:शुल्क रोबोटिक घुटना जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 18 जनवरी 2026 (रविवार) को प्रात: 11 बजे से डागा गेस्ट हाउस, गंगाशहर में आयोजित होगा। शिविर में प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव (प्रोफेसर) द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

संस्‍था के सुरेश गुप्‍ता ने बताया कि डॉ. यादव को 5000 से अधिक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी का अनुभव है। चंडीगढ़, दिल्ली में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही उन्हें जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोस्कोपी में दक्षिण कोरिया एवं ऑस्ट्रिया से फेलोशिप प्राप्त है। वर्तमान में वे रोबोटिक नी एवं हिप रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। शिविर में घुटनों से संबंधित रोगों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन पूरी तरह नि:शुल्क उपल ध रहेगा। साथ ही मुख्‍यमंत्री आयुष्मान (चिरंजीवी) योजना, आरजीएचएस एवं सभी प्रमुख टीपीए/इंश्योरेंस के अंतर्गत कैशलेस उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!