Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में आयोजित होगा नि:शुल्क न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर

बीकानेर में आयोजित होगा नि:शुल्क न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गुरुजी डॉ. लाजपत राय मेहरा के जन्मदिवस के अवसर पर न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी (ट्रस्ट) के सहयोग से 23 अगस्त 2025, शनिवार को आयोजित होगा। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एन.एन. हॉस्पिटल, मुख्य मार्ग, नत्थूसर बास, बीकानेर में किया जाएगा।

इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बिना दवा के सफल उपचार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें घुटना दर्द, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, माइग्रेन, शुगर, सर्वाइकल दर्द, विटामिन की कमी, पैरालाइसिस, बवासीर, पेट की बीमारियाँ, साइटिका दर्द, महिलाओं से सम्बंधित रोग, हड्डियों की गड़बड़ियाँ सहित अनेक रोगों का इलाज न्यूरोथेरेपी पद्धति से किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि विशेष रूप से मंद बुद्धि बच्चे (C.P. Child), लकवा, पैरालाइसिस और हकलाने जैसी स्थितियों में न्यूरोथेरेपी किसी वरदान से कम नहीं है। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!