Thursday, June 25, 2026
Hometrendingनिशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, छत्तीसगढ़ से आए डॉ. श्रेणिक ने दी सेवाएं

निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, छत्तीसगढ़ से आए डॉ. श्रेणिक ने दी सेवाएं

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संस्थान गंगाशहर-भीनासर जवाहर विद्यापीठ भीनासर में निशुल्‍क दंत चिकित्‍सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दुर्ग (छत्तीसगढ़) से आए डॉ. श्रेणिक नाहटा ने सेवाएं दी। शिविर में लगभग 30 भाई-बहिनों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर संघ महामन्त्री चंचल कुमार बोथरा, प्रचार प्रसार मन्त्री दिलीप कातेला, विशाल बांठिया, समता युवा संघ अध्यक्ष मुकेश सेठिया, प्रमिला देवी बोथरा, नीलम देवी बोथरा, कंचन देवी छल्‍लाणी, मन्जू देवी मिन्नी, तारादेवी सेठिया, छोटा देवी, कुसुम देवी सेठिया, अलका सेठिया सहित अनेक गणमान्य भाई-बहिन उपस्थित रहे। शिविर उपरांत श्री साधुमार्गी संघ की ओर से डॉ. श्रेणिक नाहटा का हार्दिक अभिनंदन किया गया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!