Friday, May 15, 2026
Hometrendingयोजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर फर्जी कॉल कर की जा...

योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर फर्जी कॉल कर की जा रही ठगी, विभाग ने जारी किया अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com श्रम विभाग ने श्रमिकों से सतर्क रहने की अपील की है। संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त विश्वेश्वर चौधरी ने बताया कि भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के कुछ लाभार्थियों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि कतिपय असामाजिक तत्व स्वयं को श्रम विभाग का अधिकारी अथवा निरीक्षक बताकर फोन के माध्यम से श्रमिकों से संपर्क कर रहे हैं। ये व्यक्ति पंजीयन कराने अथवा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन पत्रों को उनके पक्ष में स्वीकृत कराने का झांसा देकर अवैध रूप से धनराशि की मांग कर रहे हैं।

चौधरी ने स्पष्ट किया कि श्रम विभाग का कोई भी अधिकारी या निरीक्षक किसी भी योजना के आवेदन पत्र को स्वीकृत कराने के लिए न तो फोन करता है और न ही किसी प्रकार के व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से आश्वासन देता है। सभी योजनाओं की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों एवं हितधारकों को इस प्रकार के किसी भी प्रलोभन या बहकावे में नहीं आना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति श्रम विभाग का नाम लेकर फोन या अन्य माध्यम से धनराशि की मांग करता है, तो उसे गंभीरता से लें और यथाशीघ्र इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज कराएं, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके। संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही पंजीयन एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित विभाग अथवा पुलिस को दें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!