Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर के चार बॉक्सरों का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन

बीकानेर के चार बॉक्सरों का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के बॉक्सर हरीश मूंड, भविष्य शर्मा, अर्जुन राणा, अनीता राणा का राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन हुआ है।

उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होगी। यह सभी बॉक्सर बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ के प्रशिक्षु है। कोच राठौड़ ओर बॉक्सरों की मेहनत का ही परिणाम है कि आज एक साथ बीकानेर के चार बॉक्सर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रहे है। इस उपलब्धि पर दानवीर सिंह भाटी, विजेन्द्र रंगा, प्रदीप सिंह शेखावत, मक़बूल हुसैन सोढ़ा, भरत जैन, दिलकान्त माचरा, मो. जावेद, शीशपाल सिंह, भैरु रत्न ओझा, पूरण सिंह ने बधाई दी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!