Monday, June 22, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के पूर्व मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्‍त, बाल-बाल बचे

राजस्‍थान के पूर्व मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्‍त, बाल-बाल बचे

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। राहत की बात यह है‍ कि चतुर्वेदी सहित कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि चतुर्वेदी जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए जयपुर से सीकर जा रहे थे। इस दौरान रास्‍ते में ढोढ़सर व रींगस के बीच उनकी गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

हादसे में चतुर्वेदी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। अरूण चतुर्वेदी अपने साथ चल रहे अन्य साथियों के साथ वाहन में सीकर के लिए रवाना हो गए। वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर के एक रिसोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!