Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingमेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. वी. बी. सिंह का लिस्बन (पुर्तगाल)...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. वी. बी. सिंह का लिस्बन (पुर्तगाल) में हुआ सम्‍मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और नियंत्रक एवं एसपी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वी.बी. सिंह ने लिस्बन, पुर्तगाल में आयोजित 7वें विश्व वृद्धावस्था एवं वृद्धावस्था विज्ञान सम्मेलन 2025 की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में दुनिया भर के 28 देशों के चिकित्सकों ने भाग लिए और उसमें डॉ. सिंह की उल्लेखनीय सेवाओं को लेकर सम्मानित भी किया गया।

डॉ. सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 2050 भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लगभग डबल हो जाएगी। इसको देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार को विशेष पॉलिसी बनाने की आवश्यकता पडेगी। जिसमें हेल्थ एजुकेंशन हेल्थ इंश्योरेंस तथा कम्युनिटी की में जानकर स्वास्थ्य परीक्षण करने की पॉलिसी बनाने की आवश्यकता है। जिससे बीमारियों को जल्दी पकड़ा जा सके और उनका इलाज शुरू किया गया है। इससे वरिष्ठ नागरिकों की मौत दर में कमी लाई जा सकेगी। आने वाले 25 वर्षों में वृद्धावस्था में होने वाले रोगों का समाज व देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कॉन्फ्रेन्स में इस चुनौती पर भी गहन विचार विमर्श और जिरियाटिक स्पेशलिस्ट की संख्या को बढ़ाने के लिए विशेष ट्रेनिंग की आवश्यकता जताई गई। उल्लेखनीय इस सम्मेलन में जारी प्रमाणपत्र पर संकायों और प्रतिनिधियों, दोनों के लिए डॉ. वी.बी. सिंह के हस्ताक्षर हैं। भारतीय वृद्धावस्था विज्ञान अकादमी और एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर के लिए यह बहुत बड़ा सौभाग्य है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!