Saturday, May 16, 2026
Hometrendingपूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास का निधन, एम्स हॉस्पिटल को देहदान होगी

पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास का निधन, एम्स हॉस्पिटल को देहदान होगी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व राज्‍यसभा सांसद श्रीगोपाल व्‍यास का आज सुबह ६.४५ बजे देवलोक गमन हो गया है। उनका शव आज एम्स  हॉस्पिटल, रायपुर को देहदान किया जाएगा।

आपको बता दें कि पूर्व सांसद व्‍यास राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे। व्‍यास ने अधीक्षण अभियंता पद की राजकीय सेवा का परित्याग कर RSS के प्रचारक के रूप में वनवासी कल्याण के कार्य में लग गए तथा विश्व हिंदू परिषद के विदेश विभाग के प्रभारी भी रहे। व्‍यास पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। व्‍यास के पूर्वज मूलतः नागौर, राजस्थान के रहने वाले थे। स्व. गोपाल व्यास स्व. मोतीलाल वोरा के ममेरे अनुज थे। उनका बीकानेर से भी गहरा नाता रहा है। बीकानेर के प्रसिद्ध बॉडी बिल्‍डर सत्‍यनारायण व्‍यास उनके साढु हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!