Sunday, May 19, 2024
Hometrendingजन-जन के हितैषी थे पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित

जन-जन के हितैषी थे पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर एवं भीलवाड़ा के पूर्व विधायक स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित की 37वीं पुण्यतिथि पर आज सुबह नत्थूसर गेट के बाहर ‘गोकुल सर्किल’ पर स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति, बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय राजीव गांधी बिग्रेड के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला, बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल कल्ला, पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, श्रीजी पुरोहित, अविनाश जोशी, विजयकुमार व्यास, हेमन्त किराडू, सुमित कोचर, शंकर पुरोहित, अरुण व्यास ने सभा को संबोधित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में नवनीत पुरोहित, अनिल पुरोहित, नवनीत गोपाल पुरोहित, मनोज गहलोत, धनसुख, नृसिंह महाराज, वीरेन्द्र किराडू, हिमांशु गहलोत, एडवोकेट कुंदन व्यास, सुरेन्द्र व्यास, मनूडसा आचार्य, नरेन्द्र आचार्य, बबलू जोशी, मोहम्मद रमजान, गोपाल पुरोहित, गिरिराज हर्ष, विजय सोनी, मुकेश किराडू,ओम चौधरी, उमेश सिंह, तारा प्रकाश, विजय आचार्य, हीरालाल हर्ष, पप्पू पुलिस, रवि पुरोहित, आदित्य पुरोहित, मदन जैरी, हेमन्त रंगा, मुकेश रंगा, विजय गोपाल पुरोहित, चन्द्र गोपाल पुरोहित, आनंद रंगा, मिर्जा हैदर बेग मिर्जा, बृज गोपाल पुरोहित, संतोष रंगा, विष्णु रंगा, प्रेमनारायण, गणेश रंगा, बटुक, हरिगोपाल, राजकुमार आचार्य, रामजी व्यास, कंवरलाल, शंकर बोहरा, जितेन्द्र बिस्सा पुष्पांजलि अर्पित की।

सचिव एडवोकेट अजय पुरोहित ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया तथा स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित के नाम से एक बड़ी आवासीय योजना विकसित करने तथा किसी उच्च शिक्षण संस्थान का नाम स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित के नाम से करने की मांग की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular