Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में एसआईआर को लेकर पूर्व मंत्री ने जताई गहरी आशंका, जानबूझकर...

बीकानेर में एसआईआर को लेकर पूर्व मंत्री ने जताई गहरी आशंका, जानबूझकर वोट कटवाने का लगाया आरोप

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मतदाता सूची के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान (SIR) के लिए बीकानेर पश्चिम के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान SIR फॉर्म को भरने की पूरी प्रक्रिया और क्या-क्या आवश्यकता रहेगी हर बिंदु पर विस्तार से बीएलए को बताया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने करते हुए कहा कि बीएलए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सजगता से करें और वे पूर्व की भांति संगठन की मजबूती के लिए हर समय कार्यकर्ताओं के लिए तैयार रहेंगे।

पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एसआईआर की आड़ में कांग्रेस समर्थित वोट को कटवाने का कार्य करती आई है। यहां भी ऐसा ही होगा इसलिए हमारा कर्तव्य है कि पूरी ईमानदारी के साथ बीएलओ के साथ मिलकर अपने लोगों के फॉर्म सही तरीके से भरवाएं और अगर कही गफलत लगे तो बताएं, हम उसका निवारण करेंगे। आप सभी पूरी मुस्तैदी के साथ पूरी कार्यवाही पर अपनी निगरानी रखेंं। निर्वाचन शाखा की तरफ से विशेष रूप से आए सुरेन्द्र राठी ने SIR प्रक्रिया की हर गतिविधि को बिंदुवार समझाते हुए इसकी प्रणाली बताई।

पक्षिम विधानसभा समन्वयक एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने कहा कि आने वाला समय चुनौती भरा है और हम सबको अपनी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करना होगा ताकि कांग्रेस पार्टी के मतदाताओं का नाम सूची में रहे। प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित वल्लभ कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, मंडल अध्यक्ष हंसराज विश्नोई, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कमल साध, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष अशोक सेन, मंडल अध्यक्ष बलराम नायक, मंडल अध्यक्ष इस्माइल खिलजी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, महासचिव मनोज किराडू, रामनाथ आचार्य, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवण रामावत, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी, त्रिलोकी कल्ला, गोपीराम विश्नोई ने अपनी बात रखी। देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने धन्यवाद आभार ज्ञापित किया। संचालन नितिन वत्सस ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!