Saturday, April 25, 2026
Hometrendingविमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत, कुछ...

विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत, कुछ महीने पहले आए थे जयपुर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। उनकी मौत पर जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। आपको बता दें विजय रूपाणी कुछ महीने पहले ही जयपुर आए थे।

आपको बता दें कि राजस्‍थान के भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष के नाम का ऐलान करने के लिए वे जयपुर आए थे। बीकानेर भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष गोपाल गहलोत ने बताया कि विजय रूपाणी से आखिरी मुलाकात जयपुर में हुए पार्टी के कार्यक्रम में हुई थी। उनकी सहजता और मिलनसारिता हमेशा याद रहेगी। रूपाणी आम कार्यकर्त्‍ता को भी पूरी तरजीह देते थे। संगठन और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लगन के सभी कार्यकर्त्‍ता कायल थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!