Hometrendingपूर्व सीएम राजे का कांग्रेस सरकार पर ट्वीट के जरिये हमला, वादे...

पूर्व सीएम राजे का कांग्रेस सरकार पर ट्वीट के जरिये हमला, वादे पर खरी नहीं उतरी सरकार…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को एक के बाद एक ट्वीट कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। भाजपा के विधायक सदन में जनता की आवाज बनकर प्रदेश में फैली अराजकता के खिलाफ आवाज उठाएंगे। भाजपा के सभी विधायक एक हैं और हर कदम पर प्रदेश की जनता के साथ खडे हैं।

बेसिक सीनियर सैकंडरी स्कूल बीकानेर

राजे ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के 6 माह बीत जाने के बाद भी विधायक कोटे से होने वाले काम रुके हुए हैं। विधायकों की अनुशंसा के बावजूद वित्तीय स्वीकृतियां जारी नहीं की जा रही है। हालात इतने खराब है कि जनता के आक्रोश के चलते मंत्री अपने जिलों में भी नहीं जा पा रहे हैं। बजरी मािफयाओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ट्रक से कुचलकर मारा जा रहा है। पानी एवं बिजली की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। प्रतिदिन करीब 12 बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हो रही है। वहीं दो खेमों में बंटी राज्य सरकार की कार्यप्रणाली से सत्ता पक्ष के विधायकों में भी रोष है।

राजे ने आगे कहा कि किसानों की कर्ज माफी पर भी ये सरकार खरी नहीं उतर पाई है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। राजश्री योजना बंद कर दी गई है। सडक निर्माण के कामों पर भी विराम लगा हुआ है।

बीकानेर : ट्रक-कार की टक्‍कर में चार जनों की मौत

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular