Hometrendingकांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पूर्व सीएम गहलोत का जवाब- हमारे ऊपर...

कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पूर्व सीएम गहलोत का जवाब- हमारे ऊपर कृपा रखो, छोटी बातें मत करो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर अहम बयान दिया है। दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर आए गहलोत को जब पत्रकारों ने कहा कि यहां लगे पोस्‍टर में सचिन पायलट का फोटो नदारद है। ऐसा कहीं गुटबाजी के कारण तो नहीं है। इस पर गहलोत ने कहा कि मैं मीडिया वालों को भी कहना चाहूंगा, कृपा कर के हमारे ऊपर कृपा रखो, कोई दूरियां नहीं है, सब समाप्त हो चुकी है। अब अगर आप लोग बोलेंगे तो समझूंगा कि यह मीडिया की उपज है। हमारे हिसाब से कोई दूरियां नहीं हैं, कोई मतभेद नहीं है, कोई गुटबाजी नहीं हैं। राजस्थान के अंदर, अगर आप बोलते हो गुटबाजी है, गुटबाजी है, तो यह पूरा दोष आपको दूंगा, यह कह सकता हूँ।

(बीकानेर में पोस्टर लगने पर) उन्‍होंने कहा कि यह छोटी बातें मत करो, कई जगह मेरे नहीं लगतें हैं, क्या होगा नहीं लगते हैं। मैं तो कहता हूँ उल्टा इतने पोस्टर जिदंगी भर लगे हैं, नही लगें तो क्या फर्क पड़ जाता है, यह बातें छोड़ो, कोई कार्यकर्ता हैं, कोई किसी का फोटो लगा दे, किसी का नहीं लगाए, तो यह फोटो के चक्कर में मैं नही पड़ता हूं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular