








बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बीकानेर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम, किस दिशा में जाएगा कोई नहीं जानता, क्योंकि जिस प्रकार से राजनीति ध्रुवीकरण की हुई है ये शॉर्ट टर्म में तो अच्छी लग सकती है पर लौंग टर्म में देश हित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि इतना बड़ा मुल्क है, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, फारसी, जैन, सब रहते हैं यहां पर, अलग-अलग भाषाएं इस देश के अंदर हैं। दक्षिण में तमिल तेलुगू मलयालयम क्या बोला जाता है बंगाली अलग है मराठी अलग है कहने का मतलब है कि इतने बड़े मुल्क को कांग्रेस की नीतियों ने उनके कार्यक्रमों ने, संविधान की मूल भावना ने इस देश को एक व अखंड रखा, चाहे इंदिरा गांधी जी को जान देनी पड़ी पर खालिस्तान नहीं बनने दिया। राजीव गांधी शहीद हो गए ये तो है देश की विरासत भी है और त्याग बलिदान भी है अब जिस प्रकार मोदी जी कभी नाम लेते ही नहीं हैं। पंडित नेहरू का क्या योगदान था, इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए मोदी जी को मतलब नहीं, खालिस्तान नहीं बनने दिया मोदी जी को कुछ जिक्र नहीं, ये जो तनाव बना दिया। विपक्ष को दुश्मन मानते हैं ये, किसी भी डेमोक्रेसी के अंदर विपक्ष कोई हो और सत्ता पार्टी कोई हो वो कभी भी दुश्मन नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष नहीं होगा तो पक्ष क्या होगा, पक्ष का महत्व तभी है जब आप विपक्ष भी मानें। ये विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं कभी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे तो ये तमाम बातें देश में चल रही हैं जो उचित नहीं हैं। अभी जैसे ऑपरेशन सिंदूर हुआ था पहलगाम की घटना हुई थी तो तमाम पॉलिटिकल पार्टीज ने कहा था हम आपके साथ हैं कितना अच्छा माहौल बना था। पूरे देश को अच्छा लगा कि पहली बार पक्ष-विपक्ष सब एक होकर के बात करते हैं। कैसे आतंकियों का मुकाबला करें। हाउस के अंदर देख रहे हैं आप लोग, इनके लिए जवाब देने के लिए इनके पास कोई तथ्य नहीं हैं, जिस प्रकार राहुल गांधी जी बोले हैं प्रियंका जी बोल रही हैं, अखिलेश बोला है गोगोई बोले हैं कोई जवाब से सकता है इनके?


