Sunday, June 21, 2026
Hometrendingपूर्व मुख्‍यमंत्री गहलोत अस्‍पताल में भर्ती, कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई

पूर्व मुख्‍यमंत्री गहलोत अस्‍पताल में भर्ती, कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को तबीयत खराब होने पर सवाई मानसिंह अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अस्‍पताल के आईडीएच सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें‍ कि पूर्व सीएम गहलोत की तबीयत खराब होने पर कल देर रात उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया। अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा के अनुसार, पूर्व सीएम गहलोत की प्रारम्भिक जांच में ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल डाउन मिला था। ये लेवल 85-90 के बीच होने पर उन्हें रात में भर्ती रहने के लिए कहा था। आज सुबह उनके सभी वाइटल जैसे बीपी, पल्स रेट्स समेत अन्य शारीरिक पैरामीटर नॉर्मल है। हालांकि, उन्हें अभी ऑक्सीजन लगा रखी है।

बताया जा रहा है कि बीते पांच—छह दिन से गहलोत की तबीयत खराब चल रही है। बुखार-जुकाम के अलावा उन्हें सर्दी लगने और सांस लेने में हल्की तकलीफ होने लगी थी। गहलोत की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गहलोत इससे पहले साल 2021 और साल 2023 में भी कोविड पॉजिटिव हो चुके है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!