Saturday, May 2, 2026
Hometrendingहीरालाल सोभागमल रामपुरिया स्‍कूल के पूर्व और वर्तमान होनहार विद्यार्थियों का सम्‍मान

हीरालाल सोभागमल रामपुरिया स्‍कूल के पूर्व और वर्तमान होनहार विद्यार्थियों का सम्‍मान

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हीरालाल सोभागमल रामपुरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व उत्कृष्‍ट पदों पर चयनित विद्यार्थियों एवं कक्षा 9, 10 एवं 11वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्‍ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में अतिथि डॉ नवदीप सिंह बैन्स प्राचार्य, महारानी सुदर्शना महाविद्यालय, सुरेन्द्र कुमार अतिरिक्त एस.पी. पुलिस एटीएस, बीकानेर, डॉ. जयश्री मुरली मनोहर विभागाध्यक्ष नेत्र चिकित्सालय एस.पी.एम.सी. रहे। तीनों ही अतिथि विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के कर कमलो से दीप प्रज्जवलन से हुआ। शाला की बालिकाओं ने स्वागत गीत की मधुर ध्वनि से सभी का स्वागत किया। समारोह में शाला के पूर्व प्रधानाचार्य सुरजाराम पुरोहित ने अतिथियों का परिचय कराया। अतिथियों द्वारा शाला के उच्च पदों एवं सेवाओं में चयनित पूर्व विद्यार्थियों, कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अभिनंदन एवं पुरस्कार वितरण किया।

समारोह में विद्यालय के पूर्व होनहार विद्यार्थी नमिता सोनी सिविल सर्विस 2025 में चयनित, जया सोनी सूचना सहायक साईबर पुलिस स्टेशन, वैशाली बालेचा लैब टेक्नीसियन पी.बी. एम. चिकित्सालय, बीकानेर, रितु कुलरिया एवं मानसी शर्मा एम.बी.बी.एस. पूर्ण करने पर, हिमानी सोनी सूचना सहायक, राजकीय महर्षि दयानंद उमा विद्यालय, बीकानेर माध्यमिक परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले जया मंगलराव 97.83 प्रतिशत, अक्षत शर्मा 97.50 एवं कृष्णा छींपा 94.83 को सम्मानित किया गया। विद्यालय का कक्षा 10, 8वीं एवं 5वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भांति शत प्रतिशत रहा। इस समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्याथी महिमा कंवर, रिषभ तंवर, मोनिका बेगड, वर्षा सोनी, रामलता सोनी आदि को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में अतिथियों ने अपने सम्बोधन में अपने विद्यालय के बाल्यकाल में अध्ययन के संस्मरणों से अवगत कराया। अतिथियों ने विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी जिन्होंने उच्च पदो पर चयनित होने एवं एमबीबीएस पूर्ण कर चिकित्सा व्यवसाय से जुडने तथा वर्तमान सत्र में कक्षा 9, 10, 11 में उत्कृष्‍ट अंक लाने के लिये धन्यवाद देते हुए इसी प्रकार आगे भी अपना एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन करने का प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।

शाला प्रधानाचार्या अनुराधा जैन ने आज के समारोह में उपस्थित हुए सभी सम्मानित पूर्व विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का अपने व्यस्ततम समय में से समय निकाल कर हमारे निवेदन का मान रखते हुए आज के इस समारोह को गौरवान्वित किया। इस समारोह का संचालन बबीता मेहता द्वारा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!