Sunday, May 19, 2024
Hometrendingविदेश मंत्री जयशंकर बीकानेर में बोले- 10 साल में बदल गया सारा...

विदेश मंत्री जयशंकर बीकानेर में बोले- 10 साल में बदल गया सारा सिस्‍टम, ये है गारंटी का कमाल…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com  देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज बीकानेर के रिद्धि सिद्धि भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व पश्चिम दिल्ली सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्‍होंने अपने संबोधन में बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ये पूरी तैयारी के साथ संसद में आते हैं। जब अपनी बात रखते हैं तब पूरी संसद उनकी बात बड़े सम्मान से सुनती है। बीकानेर की बात करते हुए कहा में दिल्ली से देखता हूं सिलीगुड़ी हो, दुबई हो, बीकानेर वाला हर जगह पर है। आप सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। आप सब जगह है। टूरिस्ट में बीकानेर का कैमल फेस्टिवल पूरी दुनिया में फेमस है।

विदेश मंत्री ने कहा कि बीकानेर का महत्व कूटनीति में भी है। 100 साल पहले विश्व महायुद्ध जब खत्म हुआ उसमें भारत की तरफ से एक ही हस्ताक्षर था वो बीकानेर का था। 100 साल पहले वहां जाना अपनी बात रखना बड़ी बात है आपके लिए गौरव की बात है। बीकानेर इतने साल से देश को अपना योगदान दे रहा है और आगे भी देगा। मुझे यहां से लगता है बीकानेर ने अपना मन बना लिया है। ये चुनाव एक विषय पर मोदी की गारंटी पर है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली को सबने देखा है। रूस-यूक्रेन युद्ध में हमने 90 फ्लाइट चलाए थे और हर व्यक्ति को संकट से निकाला। अब जो भी विदेश में फंस जाए उसके लिए हमने सिस्टम बनाया है 10 साल में 3 लाख 30 हजार लोगों को हमने बचाया है। 10 साल में कितना परिवर्तन आया है। हमारी सीमा में पिछले चार साल से चीन ने दबाव डालने की कोशिश की। उस समय हम लोकडाउन में थे, हमने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जी-20 में हमारी अध्यक्षता रही। 100 देश को वेक्सिन और 125 देशों को दवाइयां हमने भेजी है जलजीवन जैसा काम भारत में हुआ हैं। हमारे यहां लीकेज अब इतिहास है। आज दुनिया हैरान है 100 करोड़ लोगों का मतदान कितनी आसानी से कितनी सफलता से हम करवा रहे हैंं।

उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है आज हम टॉप पांच पर है और पूरी दुनिया जानती है जल्दी हम तीसरे नंबर पर आयेंगे। हम आज सिर्फ शहर की बात नहीं करते हम देश में बैठे अंतिम व्यक्ति की बात करते हैं। हम आज आत्मनिर्भर भारत है। आज विकसित देश हमारे साथ समझोता करने आते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतना प्रभाव है आज पूरी दुनिया इस को मानती है। पूरे ग्लोबल साउथ में आज मोटे अनाज की महता बढ़ी है। दुबई में स्वामी नारायण मंदिर का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया है ये सनातन के लिए गौरव की बात है। जब आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कहते है मोदी बॉस है हमारा सीना चौड़ा हो जाता है, ये नया भारत है।

विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में इस देश में 75 नए एयरपोर्ट बने हैं। देश में 10 हजार किलोमीटर नए हाइवे बने हैंं। हर साल देश में नए मेट्रो स्टेशन बन रहे हैं। हमें विकसित भारत की ओर जाना है तो अगले पच्चीस साल का विजन रखें इसलिए हमे सोच समझकर मतदान करना है।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा हमारा देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है चुनाव। 2014 और 2019 में जनता ने सहयोग किया तो रामनंदिर बना। धारा 370 भी हटा दी गई। आज हमारे सैनिक पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को मार रहे हैं। आज हमने अपनी उड़ान को ऊंचा कर दिया है। आज घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहा है। देश को लूट नहीं पा रहे है। अगर 12 लाख करोड़ का घोटाला करने वाले आज एक होकर लड़ रहे है। देश में जब कोविड चरम पर था, लोग मर रहे थे, तब गठबंधन के लोग शराब की नीतियां बना रहे थे।

सम्‍मेलन में भाजपा प्रत्‍याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और विदेश मंत्री जयशंकर की नीतियों से भारत आज विश्वमित्र के रूप में उभर रहा है। विदेश मंत्री पर्दे के पीछे देश का महत्वपूर्ण काम करते हैंं। विदेश मंत्री का बीकानेर से नाता है। ऑपरेशन गंगा मिशन के तहत हमारे यहां 50 से ज्यादा छात्र यूक्रेन से आए थे। कतर में जिन को फांसी की सजा सुनाई उनको सकुशल भारत लाने का काम इनके नेतृत्व में हुआ। 2023 में जब सूडान संकट आया था तब ऑपरेशन कावेरी के तहत हमारे देश के लोगों को सकुशल भारत में लेकर आए थे।

सम्मेलन में चित्रकार महावीर स्वामी, रवि गहलोत, आदित्य कुलरिया, बसंती हर्ष, ओम प्रकाश साहू, पेंटर पृथ्वी, शिक्षाविद सुभाष स्वामी, राजेंद्र अग्रवाल, डीपी पचीसिया, सुधीर भाटिया, एडवोकेट नारायण चोपड़ा, सोहनलाल बैद, आरके दास गुप्ता, कन्‍हैयालाल बोथरा, डॉ नीलम जैन, परमजीत सिंह बोहरा, जयचंद लाल डागा, विनोद गोयल, नरेश चुग, अनुराधा जैन, सी. सचदेवा, डॉक्टर हेमंत, मनीष बाफना, लक्ष्मण मोदी, डॉ नितिन गोयल, शिवचरण शर्मा, राकेश माथुर, देवेंद्र जैन, शशिकांत अग्रवाल, राकेश रावत, बीके मोदी, सिद्धार्थ डागा, विनय, अंकित बाफना, जुगल राठी, एमएल वर्मा, कर्नल मनोहर सिंह, कर्नल राजेंद्र सिंह बीका, कर्नल देवी सिंह राठौड़, कर्नल दिग्विजय सिंह, कर्नल पीएस राठौड़, कर्नल जीवन शर्मा, कर्नल महेंद्र सिंह, अनिल वर्मा, पाक विस्थापित चंदन सिंह सोढा, कमल सिंह, सवाई सिंह, लक्ष्मण सिंह, रूप सिंह, कैलाश दान,, प्रेमदान चरण,  भूर सिंह, शैतान सिंह, देवी लाल मेघवाल, हरबंस सिंह, दौलत सिंह उपस्थित रहे।

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बीकानेर आगमन पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, शहर जिला अध्‍यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्‍यक्ष जालम सिंह भाटी, सत्यप्रकाश आचार्य, उपमहापौर राजेंद्र पंवार ने स्वागत किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular