Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार प्रतिपक्ष शोकाभिव्‍यक्ति में रहे अनुपस्थित

राजस्‍थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार प्रतिपक्ष शोकाभिव्‍यक्ति में रहे अनुपस्थित

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान विधान सभा का षष्ठम सत्र गुरुवार को प्रात: 11 बजे राष्‍ट्रीय गीत वन्‍दे मातरम के साथ आरंभ हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रतिपक्ष सदस्यों की सदन में अनुपस्थिति पर गहरी पीड़ा व्यक्त की। देवनानी ने प्रतिपक्ष से सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अपील भी की। राजस्‍थान विधान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सत्र के प्रथम दिन शोकाभिव्‍यक्ति सदन में प्रतिपक्ष के सदस्‍य मौजूद नहीं थे। देवनानी ने कहा कि प्रतिपक्ष का पूरा सम्‍मान है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में बताया कि प्रारंभ में यह विषय था कि प्रतिपक्ष के विधायक गेट नंबर छह से मिलकर सदन में आएंगे। स्‍पीकर ने कहा कि व्यवस्था के अनुसार सभी सदस्यों को गेट नंबर सात से प्रवेश करना होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई विधायक पैदल आते है तो वे गेट नंबर छह से एक-एक करके आ सकते है। देवनानी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक-एक विधायक को प्रवेश करने का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद प्रतिपक्ष के सदस्‍यों का सदन में नहीं आना, यह स्थिति ठीक नहीं हैं। स्‍पीकर देवनानी ने कहा कि उन्‍हें मार्शल ने अवगत कराया कि गेट नंबर छह से प्रवेश के दौरान पिछली बार अन्य लोग भी बीच में सम्मिलित हो गए थे, जिससे विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न खड़े हुए थे।

देवनानी ने कहा कि प्रतिपक्ष का पूरा सम्मान है। उन्‍हें अपने विषय सदन में रखने का पूरा अधिकार है। प्रतिपक्ष अपने मुद्दों को सदन में मर्यादापूर्ण तरीके से और निर्धारित नियमों के तहत रख सकते है। उन्होंने राज्‍य सरकार से भी यह अपेक्षा की है कि प्रतिपक्ष द्वारा उठाए गए विषयों पर संज्ञान लेकर उनका सकारात्मक उत्तर दे। उन्होंने कहा कि सदन की सार्थकता तभी है, जब सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ जनहित के विषयों पर चर्चा करें और प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान निकालने में अपनी भूमिका निभाएं।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से 
मुख्यमंत्री शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरूवार को यहां विधानसभा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। देवनानी और शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। दोनों ने प्रदेश के विकास, लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने तथा राजस्थान के व्यापक हित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

आन्‍ध्र प्रदेश के पत्रकारों ने देखी विधान सभा

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरूवार को यहां राजस्‍थान विधान सभा में आन्‍ध्र प्रदेश के विभिन्‍न समाचार पत्रों के सम्‍पादकों और वरिष्‍ठ पत्रकारों के दल ने मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री शर्मा और स्‍पीकर देवनानी ने पत्रकारों से परिचय लिया और उन्‍हें राजस्‍थान यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। पत्रकार दल ने मुख्‍यमंत्री शर्मा और स्‍पीकर देवनानी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम के तहत पत्रकार दल ने राजस्‍थान विधान सभा के भवन, सदन और राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय का अवलोकन किया। इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय जयपुर के निदेशक अनुभव बैरवा, आशीष वर्मा और आन्‍ध्र प्रदेश पत्र सूचना कार्यालय के आर. रमेश चन्‍द्रा और वाई उपेन्‍द्र भी मौजूद थे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular