Friday, May 15, 2026
Hometrendingहोली पर यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल...

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे की ओर से होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर साप्ताहिक टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक से रविवार को 04.25 बजे रवाना होकर सोमवार को 01.15 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09272, बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 30.03.26 तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को 09.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04.35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिहोर, धोला, बोटाड, सुरेन्द्रनर गेट, आम्बली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं, पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!