Hometrendingराजस्‍थान में मावठ के बाद चली शीतलहर, अगले तीन-चार दिन भी कोहरे...

राजस्‍थान में मावठ के बाद चली शीतलहर, अगले तीन-चार दिन भी कोहरे का अलर्ट

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मावठ के बाद चल रही शीतलहर से अब सर्द अहसास दिनोंदिन बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन-चार दिन भी शीतलहर का दौर चलेगा और घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।

विभाग के अनुसार, 4 जनवरी को अलवर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर और चूरू में कहीं-कहीं शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 5 जनवरी को अलवर, खैरथल तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और 6 व 7 जनवरी को अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और चूरू में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular