Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingस्वरोजगार के लिए औजार खरीदने पर मिलेंगे पांच हजार रुपये

स्वरोजगार के लिए औजार खरीदने पर मिलेंगे पांच हजार रुपये

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्वरोजगार के लिए औजार (टूल किट) की आवश्यकता वाले अनुसूचित जाति, वाल्मिकी समुदाय, अन्य पिछडा वर्ग के बीपीएल या समकक्ष वार्षिक आय वाले लोगों को पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति की सहायता प्रदान की जाएगी।

अनुजा निगम प्रबंधक एल. डी. पंवार ने बताया कि  वित्तीय वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के अन्तर्गत अनुसूचित जाति विकास कोष, वाल्मिकी समुदाय विकास कोष के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में बैंकों से ऋण प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को यह सहायता दी जाएगी।

पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में ऋण प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति, वाल्मिकी समुदाय, अन्य पिछडा वर्ग के बीपीएल या समकक्ष वार्षिक आय (शहरी क्षेत्र के लिए 60 हजार 120 रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 54 रुपए 300 रुपए निर्धारित है) वाले ऐसे ऋणी जो अपने स्वरोजगार में औजारों का उपयोग करते हैं। ऐसे ऋण प्राप्त व्यक्ति औजार आदि के लिए 5 रुपए की सहायता राशि प्राप्त करने के पात्र होंगे। पात्र ऋणियों द्वारा औजार खरीदने का मूल बिल एवं औजारों के साथ खुद का फोटा प्रस्तुत करने पर सहायता राशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस सम्बंध में कार्यालय परियोजना प्रबन्धक, राजस्थान अनुसूचित जाति, जन जाति वित एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, उरमूल सर्किल पुराना डी.आर.डी.ए. भवन, बीकानेर में सम्पर्क किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!