Hometrendingगैंगस्‍टर राजू ठेहट के मर्डर मामले में पांचों बदमाश गिरफ्तार

गैंगस्‍टर राजू ठेहट के मर्डर मामले में पांचों बदमाश गिरफ्तार

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान पुलिस ने कुख्‍यात गैंगस्‍टर राजू ठेहट के मर्डर के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वारदात में लिप्‍त पांचों बदमाशों को पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दें कि इस संगीन वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई थी।

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के हवाले से आई खबर के अनुसार, राजू ठेहट का मर्डर करने वाले बदमाशों नवीन बॉक्सर, जतिन जॉनी, सतीश और हिमांशु को झुंझुनूं बॉर्डर पर पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात के लिए काम में ली गई क्रेटा गाड़ी को भी बरामद कर लिया।

आपको बता दें कि गैंगस्टर ठेहट की गोली मारकर हत्या करने के बाद सीकर में दहशत का माहौल व्याप्त हो चुका था। बाजार को बंद करवाया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया तथा धरना शुरू किया गया।

इधर, ठेहट की हत्या के बाद हालांकि अब भी सीकर शहर में तनाव है। जगह–जगह पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया हैं। मेडिकल की दुकानों को छोड़कर सभी जगह बंद नजर आया। उधर सीकर, गैंगस्टर राजू ठेठ मामले में विधायक मुकेश भाकर व राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी भी शनिवार को एसके अस्पताल पहुंचे थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular