Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingपांच ई-मित्र 7 दिन के लिए निलंबित, लगाया जुर्माना

पांच ई-मित्र 7 दिन के लिए निलंबित, लगाया जुर्माना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com तहसील लूणकरनसर क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों के पंजीयन के लिए नियुक्त ई-मित्र संचालकों के अनुपस्थित मिलने पर ई-मित्र संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

लूणकरनसर उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के सफल संचालन के लिए गांवों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। संबंधित प्रभारियों ने रविवार को ढ़ाणी भोपालाराम, ढ़ाणी छिल्ला, 247-800 आरडी, उंचाईड़ा और ढ़ाणी छिपलाई का निरीक्षण किया गया।

प्रभारी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि निरीक्षण के दौरान इन गांवों के ई-मित्र संचालक अपनी ड्यूटी से नदारत मिले। उन्होंने बताया कि इन ई-मित्रों को तुरन्त प्रभाव से 7 दिन के लिए निलंबन व प्रत्येक पर 1 हजार रूपये जुर्माना लगाने की कार्यवाही की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!