Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर में एक साथ कोरोना पॉजीटिव के पांच केस आए सामने

बीकानेर में एक साथ कोरोना पॉजीटिव के पांच केस आए सामने

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण के पांच नए केस सामने आए हैं। सुनारों की गुवाड निवासी जिस व्यक्ति की कल कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी, उसी के परिवार के पांच सदस्‍य कोरोना संक्रमित मिले हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि उसी व्यक्ति के दो बेटे, एक बहू, एक दामाद और एक छोटे बच्चे को संक्रमण हुआ है। इसके साथ ही बीकानेर में अब तक कोरोना पॉजीटिव के 47 मामले सामने आ चुके है, जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। अक्कासर और कालासर में मिले संक्रमित दो मरीजों का इलाज जारी है। आज मिले पांच पॉजीटिव को भी सुपर स्पेशलिटी सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!