Friday, May 15, 2026
Hometrendingकोलकाता से बीकानेर के लिए रवाना हुई पांच बसें, देखें वीडियो...

कोलकाता से बीकानेर के लिए रवाना हुई पांच बसें, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

कोलकाता/बीकानेर। कोरोना काल के संकट के दौर के बीच कोलकाता से आज 5 बसें मनोज ओझा और विश्‍वनाथ व्यास के नेतृत्व में बीकानेर के लिये रवाना हुई। इस बस को तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सचिव सपन बर्मन ने हरी झंडी देकर रवाना किया। बस को रवाना करने समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे, इसमें स्वयम प्रकाश पुरोहित, जेठमल रंगा, अशोक व्यास, जगदीश हर्ष, सुनील व्यास, विजय व्यास, नरेश किराडू आदि शामिल थे।

कोरोना के कारण इस लॉक डाउन में काफी लोग महानगर में मारवाड़ी समाज के काफी लोग फंसे हुए थे और इन सब के लिये कोलकाता से स्वयम प्रकाश पुरोहित, मनोज ओझा ने कमल कल्ला सचिव बीकानेर फाउंडेशन से संपर्क किया। कमल कल्‍ला ने राज्य के ऊर्जा मंत्री बुलाकी दास कल्ला से वार्तालाप कर के इस पूरे कार्य की रूपरेखा बनाई और पी. शीतल हर्ष ने पिछले 7 दिनों से घर मे बैठ कर दिन भर कोलकाता के प्रवासियों से दूरभाष पर उनके सभी संबंधित प्रपत्र को लेकर सूची बना कर बंगाल सरकार और राजस्थान सरकार को प्रेषित कर के इस पूरे कार्य को अंजाम दिया। इसके अलावा सपन बर्मन ने सभी यात्री आज सुबह 6 बजे से जो बड़ा बाजार पहुंच गए। उन्होंने सभी यात्रियों के लिये मेढ़ क्षत्रिय भवन में रुकने की व्यवस्था तथा जलपान की व्यवस्था की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!