Thursday, June 4, 2026
Homeराजस्थानदीपावली पर राजनीतिक गर्मी के बीच पहले गिरी बर्फ, अब होगी बारिश,...

दीपावली पर राजनीतिक गर्मी के बीच पहले गिरी बर्फ, अब होगी बारिश, ऐसे बढ़ेगी सर्दी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजनीतिक गर्मी के बीच पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद समूचे राजस्थान में न्यूनतम तापमान में &.5 डिग्री तक गिरावट आ गई। जयपुर में एक ही रात में 7 डिग्री पारा की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा चूरू में न्यूनतम तापमान 6.1, माउंट आबू में 8.4 व पिलानी में 10.& डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं का असर एक हफ्ते तक रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ लगातार दस्तक देंगे, जिससे मौसम में बदलाव होगा। अगले 20 दिनों में दो से तीन बार पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावना बनी हुई है। हालिया पश्चिमी विक्षोभ 8 नवंबर को आएगा, जिससे न्यूनतम तापमान 8 एवं 9 नवंबर को 1& से 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम विभाग ने 6-8 नवंबर के बीच दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की है। एक चक्रवात परिसंचरण हरियाणा और पश्चिमी उत्तर के आसपास स्थित बताया जा रहा है। जिससे अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश का अनुमान है।

75 तीर्थयात्री बर्फबारी में फंसे

भारी बर्फबारी के चलते बद्रीनाथ में ओडिशा के 75 तीर्थयात्री फंस गए हैं। इन्हें सुरक्षित स्थान तक ले जाने के युद्धस्तर पर प्रयास जोरों पर हैं। इनमें से 42 लोग तो गंजाम जिले के भंजनगर से हैं और && कामर्दा बालासोर जिले के रहने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तराखंड सरकार से फोन पर हरसंभव मदद करने के लिए कहा है।

बगैर लाइसेंस पटाखे बेचने वालों की धरपकड़ तेज, एक दर्जन केस दर्ज

बीकानेर में करोड़ों का यह ‘अवैध कारोबार’ 4 दिन के लिए रहेगा बंद

विधायक गोपाल जोशी के फिर बदले सुर, कहा- मैडम ने कह दिया, इसलिए चुनाव तो लड़ूंगा…

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!