बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बड़ा बाजार निवासी गिरिराज अग्रवाल के रूप में हुई है।
घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सहित सीओ सिटी सुभाष शर्मा, थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़, वेदप्रकाश भी पहुंचे। जानकारी के अनुसार पूगल रोड पर शाम को दो युवक बाइक पर सवार थे, समीप से बाइक पर जा रहे एक युवक का रास्ता रोका और उसके कब्जे से एक बैग लूट लिया एवं फायरिंग की इससे वह घायल हो गया।
उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था इसबीच उसने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है, उसके पास अगरबत्तियों से भरा हुआ थैला था, अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अगरबत्ती बेचने वाला व्यापारी था। गौरतलब है कि बीकानेर में इन दिनों गोलीबारी घटनाएं बढ़ रही है। अपराधी बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।