Hometrendingदिल्‍ली के जामिया नगर में फायरिंग, एक युवक जख्‍मी, आरोपी को दबोचा...

दिल्‍ली के जामिया नगर में फायरिंग, एक युवक जख्‍मी, आरोपी को दबोचा…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जामिया नगर में एक युवक ने खुलेआम कट्टा लहराते हुए फायरिंग कर दी, इससे एक युवक जख्‍मी हो गया। जख्‍मी युवक को नजदीकी एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया के छात्रों का प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को जामिया से राजघाट तक निकाले गए मार्च के दौरान जामिया नगर में यह घटनाक्रम हुआ। यह छात्र अपना नाम गोपाल बता रहा था और दिल्‍ली पुलिस जिंदाबाद, हिन्‍दुस्‍तान जिंदाबाद, ले लो आजादी सरीखे नारे लगाते हुए खुलेआम फायरिंग करने लगा। इसी दरम्‍यान पुलिस ने उसे धर दबोचा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular