Saturday, June 20, 2026
Hometrendingआईआईटी के तर्ज पर फिनटेक डिजीटल यूनिवर्सिटी, विधेयक पारित होते ही शुरू...

आईआईटी के तर्ज पर फिनटेक डिजीटल यूनिवर्सिटी, विधेयक पारित होते ही शुरू हो जाएगा अध्यापन कार्य

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री की ओर से कहा कि जोधपुर में फिनटेक डिजीटल विश्वविद्यालय की में अब तक अध्यापन कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी फिनटेक डिजीटल संस्थान आईआईटी के तर्ज पर बनेगा तथा विधानसभा के इसी सत्र में इस विश्वविद्यालय का विधेयक आने की संभावना है तब विधिवत रूप से इसमें अध्यापन शुरू किया जाएगा।

डॉ. कल्ला प्रश्नकाल में इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि फिनटेक डिजीटल विश्वविद्यालय के लिए दिसंबर 2022 में 34 करोड़ 14 लाख रूपए व्यय किए गए। उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय का 13 नवंबर 2022 को शिलान्यास किया गया था तथा उस समय नेशनल इंस्टीटयूट फॉर स्मार्ट गर्वनेंस द्वारा 6- 6 दिवस के दो कोर्सेज शुरू किए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में इस विश्वविद्यालय के लिए 120 करोड़ का प्रावधान किया गया था जिसे बढ़ाकर 139 करोड़ रूपए कर दिया गया तथा वित्तीय आवश्यकता के आधार पर और बजट बढ़ा दिया जाएगा।

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने विधायक राजेन्द्र राठौड़ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2021 में जोधपुर में फिनटेक डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने मद अनुसार बजटीय प्रावधान तथा माह दिसंबर 2022 तक व्यय राशि का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि फिनटेक डिजीटल यूनिवर्सिटी में सत्र 2021-22 से अध्यापन कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!