Hometrendingविद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई) भर्ती के अंतिम परिणाम जून के प्रथम...

विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई) भर्ती के अंतिम परिणाम जून के प्रथम सप्ताह से

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई)/ ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय (आईटीआई) के 2163 पदों पर आयोजित भर्ती का अंतिम परीक्षा परिणाम जून माह के प्रथम सप्ताह से जारी किया जाना संभावित है। इस भर्ती की नोडल एजेंसी राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा गत 1 अप्रैल  से 17 अप्रैल  तक एवं 23 अप्रैल  को दस्तावेजों का सत्यापन करवाया गया है।

उत्पादन निगम प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत कुछ दस्तावेजों का विभिन्न स्तरों पर सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है। दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूर्ण होते ही जून के प्रथम सप्ताह से समूहवार अंतिम परीक्षा परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किये जाएंगे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular