Hometrendingनत्‍थूसर गेट क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट, लड़ते- लड़ते पुलिस चौकी...

नत्‍थूसर गेट क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट, लड़ते- लड़ते पुलिस चौकी में घुस गए, एक जने को दबोचा…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत नत्‍थूसर गेट के पास दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान दोनों पक्ष लड़ते- लड़ते गेट के पास स्थित पुलिस चौकी में घुस गए। वहां भी आपस में खूब लात-घूंसे चलाए। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय एक पुलिसकर्मी चौकी में ही मौजूद था।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस चौकी के अंदर मारपीट की घटना होना निंदनीय है। वहीं, सीओ सिटी दीपचंद ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक जने को पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular