Sunday, June 21, 2026
Hometrendingलाली बाई पार्क में पंद्रह दिवसीय निशुल्क योग शिविर शुरू

लाली बाई पार्क में पंद्रह दिवसीय निशुल्क योग शिविर शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com योगाचार्य डॉ पन्नालाल पुरोहित स्मृति संस्थान के तत्वावधान में लाली बाई पार्क में बुधवार को योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक भुवनेश पुरोहित “आदमी” के सानिध्य में बालक-बालिकाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों को सूक्ष्म क्रियाओं और अपने इम्यूनिटी को कैसे मजबूत करें, अपनी एकाग्रता को कैसे बढ़ाएं, उसके आसन, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधाकृष्ण किराडू एवं विशिष्ट अतिथि नंदलाल चांडक एवं राजेंद्र स्वामी थे। अतिथियों द्वारा योगाचार्य डॉ पन्नालाल पुरोहित के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसे व्यक्तित्व इस संसार में कम ही होते हैं जिन्होंने अपने जीवन में योग को अपना अंग माना और संन्यासी की तरह जीवन जिया। आज उनके पुत्र एवं शिष्यों द्वारा यह शिविर लगाया जा रहा है तो ऐसा प्रतीत होता है वो स्वयं ही यह हम योग करवा रहे हैं। शिविर को सफल बनाने के लिए महिला प्रशिक्षक यशोवर्धीनी आचार्य, मोना सरदार डूडी, सुनीलम अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!